मुर्गा पाड़ा में मुर्गों की लड़ाई, हारने पर मिलती है मौत, पढ़े ये खबर

घाटशिला. मकर संक्रांति और टुसू उत्सव पर पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाके में टुसू मेले का आयोजन किया जाता है. इस दौरान सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र रहता है मुर्गा पाड़ा. मुर्गा पाड़ा में मुर्गों की लड़ाई होती है. इस लड़ाई में हारने वाले मुर्गे को मिलती है मौत, तो जीतने वाले को जिन्दगी. मुर्गा पाड़ा में लोग लाखों की बाजी अपने- अपने मुर्गे पर लगाते हैं. दूर-दूर से आये बाज़ीगर अपने मुर्गे के लिए साइज के अनुसार प्रतिद्वंद्वी चुनते हैं. इसके बाद तय होता है कि जितने वाले मुर्गे को हारने वाले मुर्गे के साथ कितने रुपये मिलेंगे. इसके बाद दोनों मुर्गे को अखाड़ा में लड़ाई के लिए उतारा जाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





