भारत

छोटा शकील गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 May 2022 9:25 AM IST
छोटा शकील गिरफ्तार
x

नई दिल्ली: दाऊद गैंग के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि एजेंसी ने दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े डी कंपनी के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों को शुक्रवार को NIA की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इस सप्ताह NIA ने करीब 29 ठिकानों पर तलाशी ली थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, NIA ने 59 वर्षीय आरिफ अबुबकऱ शेख और 51 वर्षीय शकील शेख उर्फ छोटा शकील को गिरफ्तार किया है। खबर है कि इंटरपोल ने पाकिस्तान से इंटरनेशनल सिंडिकेट चलाने वाले छोटा शकील के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। वह नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकी गतिविधियों में शामिल है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, 'जांच से पता चला है कि पूरा सिंडिकेट दाऊद गैंग सीमा पार से चला रही है। हमने 21 लोगों को पहले ही उनकी भूमिका के लिए तलब किया है।'
जांच टीम में शामिल अधिकारियों के मुताबिक, छोटा शकील का रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट, सुहैल खंडवानी, समीर हिंगोरानी, कथित हवाला संचालक अब्दुल कय्यूम, अजय गोसालिया, मोबिदा भिवंडीवाला, गुड्डू पठान और असलम सरोडिया NIA के रडार पर हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story