भारत

छत्तीसगढ़ का स्टॉल AI समिट में लगा

Nilmani Pal
18 Feb 2026 10:21 AM IST
छत्तीसगढ़ का स्टॉल AI समिट में लगा
x

रायपुर/दिल्ली। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को दिल्ली में इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लीडर्स प्लेनरी सत्र में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि तकनीक संचालित प्रशासन ही भविष्य की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल नवाचारों को अपनाकर सुशासन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एआई का समुचित उपयोग ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बना सकता है। उपमुख्यमंत्री ने वैश्विक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर सहयोग की संभावनाएं तलाशीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के स्टाल को भी देखा। वहां इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन की टीम ने राज्य के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े नवाचारों को प्रदर्शित किया था।

संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कमिश्नर से की मुलाकात उपमुख्यमंत्री शर्मा की डीआरडीओ के स्टाल पर भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर स्टीफन प्रिजनर से मुलाकात हुई। दोनों के बीच वैश्विक सहयोग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और विकासशील राज्यों में नवाचार आधारित समाधान पर चर्चा हुई।

Next Story
null