भारत

छत्तीसगढ़: पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले रहें सावधान

jantaserishta.com
8 Dec 2025 12:32 PM IST
छत्तीसगढ़: पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले रहें सावधान
x
पुलिस ने जारी किया बयान.
जगदलपुर: बस्तर से एक अहम जानकारी सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित प्रेस विज्ञप्ति ने अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। इस फर्जी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती की चयन सूची 8 दिसंबर को जारी होगी और मेडिकल टेस्ट 15 जनवरी से शुरू किए जाएंगे। इस भ्रामक दस्तावेज को बस्तर एसपी के नाम से जारी किया गया बताया गया है, लेकिन पुलिस ने इस विज्ञप्ति को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इंडेंटिफाई किया है।
अधिकृत रूप से बस्तर पुलिस के एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने बयान जारी कर साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर सूचना सिर्फ PHQ की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया में फैली इस सूचना पर भरोसा न करें, क्योंकि ऐसी फर्जी घोषणाओं के जरिए अभ्यर्थियों से ठगी की आशंका बढ़ जाती है।
पुलिस का कहना है कि कई लोग इस तरह की अफवाहों का फायदा उठाकर पैसों और दस्तावेजों की मांग कर सकते हैं, इसलिए अभ्यर्थी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध संदेश की पुष्टि किए बिना उसकी जानकारी साझा न करें। फिलहाल बस्तर पुलिस ने इस मामले में साइबर टीम को अलर्ट कर दिया है और ऐसे भ्रामक पोस्ट पर नजर रखी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story