भारत

छत्तीसगढः साईं मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Aug 2026 11:18 AM IST
छत्तीसगढः साईं मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
x
CG न्यूज.
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती शहर के महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया है। बरामद मुकुट की कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, साईं मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर में भगवान साईं के सिर पर लगा चांदी का मुकुट चोरी हो गया है। चोरी करने वाला व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास कर रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ विजय बहादुर और गवाहों के बयान लिए गए और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछुआ निवासी सतीश दुबे (37) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान (44) निवासी रायगढ़ के साथ मिलकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया। गवाहों की मौजूदगी में मुकुट को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों से दोनों आरोपियों की अपराध में संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में थाना सक्ती पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story