भारत
Chhattisgarh PSC: छत्तीसगढ़ पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, 3597 परीक्षार्थी सफल
jantaserishta.com
22 March 2024 12:21 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 3,597 परीक्षार्थी सफल रहे हैं, जो मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
राज्य लोक सेवा आयोग ने 17 सेवाओं के लिए कुल 242 पदों के लिए 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में निर्धारित पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया गया है। इस तरह कुल 3,597 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाया गया है।
राज्य लोक सेवा आयोग के अनुसार अब मुख्य परीक्षा 24, 25, 26 तथा 27 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा में चिन्हित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Tagsछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोगछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़Chhattisgarh Public Service CommissionChhattisgarhChhattisgarh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





