भारत

पुलिस का दूसरे राज्य में एक्शन, 9 गिरफ्तार, भनक लोकल पुलिस को भी नहीं लगी

jantaserishta.com
6 Feb 2023 10:00 AM IST
पुलिस का दूसरे राज्य में एक्शन, 9 गिरफ्तार, भनक लोकल पुलिस को भी नहीं लगी
x
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ राज्य की दुर्ग जिला पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली थाना इलाके में बने एक सोसाइटी में सट्टा लगाते 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों से पुलिस ने तीन लैपटॉप 15 मोबाइल और नकदी बरामद की है। यह आरोपी महादेव नाम के मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने इसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और मोबाइल ऐप से करोड़ों का सट्टा चलाने वाले इन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ पुलिस के इस कार्रवाई की भनक ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना की लोकल पुलिस को भी नहीं लगी। करीब 2 महीना पहले छत्तीसगढ़ में महादेव मोबाइल ऐप के जरिए देशभर में युवाओं को सट्टा खिलाने का खुलासा हुआ था। छत्तीसगढ़ पुलिस ने धंधे से जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि महादेव ऐप के मुख्य निर्माता दुबई में बैठा हुआ है।
इस गैंग के सभी आरोपी महादेव मोबाइल ऐप के जरिए मैच आदि पर सट्टा लगाते हैं। सट्टा लगवाने के लिए युवाओं को वेतन पर भर्ती किया जाता है। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की भनक सूरजपुर पुलिस को इस नही लगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story