भारत
छत्तीसगढ़: जशपुर से कल जेपी नड्डा करेंगे राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ
jantaserishta.com
14 Sept 2023 6:33 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के जशपुर से राज्य की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ पार्टी की राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बयान जारी कर बताया कि, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर, शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के जशपुर में रहेंगे, जहां वे राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। नड्डा शुक्रवार को सुबह 11:40 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस के जशपुर ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे दोपहर 12:20 बजे जशपुर के प्रसिद्ध श्री बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
दोपहर 1:10 बजे जेपी नड्डा जशपुर के प्रसिद्ध रंजीता स्टेडियम ग्राउंड से राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और परिवर्तन रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना भी करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





