भारत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया गिरफ्तार, हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

jantaserishta.com
29 Sept 2020 4:38 PM IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया गिरफ्तार, हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
x

दिल्ली में महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली में हुये गिरफ्तार

हाथरस में हैवानियत की घटना के शिकार पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे पीएल पुनिया और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस में हुई हैवानियत की शिकार पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे राज्यसभा सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया सहित कांग्रेसजनों को दिल्ली पुलिस ने राजीव चौक में गिरफ्तार किया। सांसद पीएल पुनिया के साथ पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व सांसद उदित राज और दिल्ली महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी दी गयी। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं को मंदिर मार्ग थाने में लाया गया। सारे गिरफ्तार कांग्रेसी नेता इस समय मंदिर मार्ग थाने में मौजूद रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story