भारत
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी किया 'फिर आएगा, मोदी आएगा' गीत
jantaserishta.com
4 April 2024 10:41 AM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक वीडियो गीत जारी किया है जिसका शीर्षक है, 'वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा'। इसके लेखक और गायक भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी हैं।
भाजपा की ओर से गुरुवार को जारी इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का "मान-सम्मान बढ़ाने के साथ गरीबों को हक दिलाने, महिलाओं का मान बढ़ाने, युवाओं को न्याय दिलाने और देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में बढ़ते कदमों" का जिक्र है।
गीत में "भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और दुश्मनों को सबक सिखाने" की भी बात कही गई है। इस गीत की मुख्य पंक्ति 'वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा' है । चिमनानी ने यह गीत लिखने और गाने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर उनके मन में एक अलग भावना है। उन्होंने क्या किया है, क्या करेंगे और जनता क्या सोचती है; इसी बात को इस गीत के माध्यम से सामने लाया गया है।
Tagsअमित चिमनानीछत्तीसगढ़ भाजपापीएम मोदीछत्तीसगढ़भाजपाAmit ChimnaniChhattisgarh BJPPM ModiChhattisgarhBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





