भारत
छत्तीसगढ़: कोरबा में हादसा, 7 की दर्दनाक मौत, पुलिस अधीक्षक का आया ये बयान
jantaserishta.com
12 Sept 2022 9:13 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मडई घाट के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुआ है. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
एजेंसी के मुताबिक बस मडई घाट के पास एक बस ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मारी है. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोरबा के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गईं. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





