भारत
छठ पूजा: पवित्र महापर्व भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार होने जा रहा
jantaserishta.com
11 Oct 2023 9:01 AM IST

x
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में छठ पूजा जैसे महापर्व पर भी जमकर राजनीति होने लगी है। ऐसा लग रहा है कि इस वर्ष भी छठ का पवित्र महापर्व भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार होने जा रहा है।
भाजपा ने छठ महापर्व को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए अपने पूर्वांचल मोर्चा को आगे कर दिया है। भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर छठ समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल पर पूर्वांचलियों के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने आरोप लगाया कि छठ पूजा को लेकर हमेशा ही अरविंद केजरीवाल ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इसे रोकने या इस पर पाबंदी लगाने की कोशिश की है, जिसे अब भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। छठ पूजा की फंडिंग और तैयारियों को लेकर केजरीवाल सरकार ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसको लेकर वे जन-जन तक जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





