भारत

छठ पर्व: महिलाओं ने नदी के तट पर की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

Admin2
20 Nov 2020 12:11 PM GMT
छठ पर्व: महिलाओं ने नदी के तट पर की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो
x

देश के कई राज्यों में बंदिशों के बीच आज छठ पूजा की जा रही है। राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर होने की वजह से नदियों और तालाबों पर सार्वजनिक रूप से पूजा पर रोक लगाई गई है। इसी तरह महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कुछ और राज्यों में भी यही स्थिति है। जिन राज्यों में पाबंदियां नहीं हैं वहां डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अस्थायी घाटों पर लोग पहुंच रहे हैं।

कोलकाता में छठ पूजा के लिए नगर निगम ने 16 जगह अस्थायी घाट बनाए हैं। इस दौरान ज्यादा भीड़ न हो इसका खास ध्यान रखा गया है। यहां करीब 44 अस्थायी घाट बनाए गए हैं। बनारस के अस्सी घाट पर भी कई महिलाओं ने पूजा की।

Next Story