भारत

छठ पर्व: श्रद्धालुओं ने गोमती नदी घाट पर सूर्य को दिया अर्घ्य

Nilmani Pal
31 Oct 2022 1:23 AM GMT
छठ पर्व: श्रद्धालुओं ने गोमती नदी घाट पर सूर्य को दिया अर्घ्य
x

उत्तर प्रदेश। छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लखनऊ के गोमती नदी घाट पर सूर्य को अर्घ्य दिया।

बाट जे पूछेला बटोहिया, ई दल कहवां जाए, तूं आन्हर रे बटोहिया ई दल सूरज बाबा के जाए..., कोपि-कोपि बोलेली छठ माता सुनुए सेवक लोग... ले ले अईह हो भईया गेहूं के मोटरिया..., उग हो सुरूज देव..., कांचे ही बांसा के बहंगिया बहंगी लचकत जाए... व केरवा पे फरेला घवध से ओ पे सुगा मंडराय... जैसे गीतों को गाते हुए राजधानी में पूर्वांचल के लोगों ने यमुना नदी किनारे समेत दो हजार स्थानों पर बने कृत्रिम घाटों, पश्चिम यमुना नहर, झीलों और तालाबों पर छठ पूजा के मौके पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। वह इन स्थानों पर आज सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। व्रती महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी और महापर्व समापन की ओर बढ़ेगा।

इससे पहले कल आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रद्धालुओं की टोली रविवार दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ यमुना किनारे पुराना यमुना पुल, कुदसिया घाट, गीता कालोनी, बस अड्डा, चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद घाट, आईटीओ, कालिंदी कुंज आदि स्थानों घाटों के अलावा जहांगीरपुरी, नरेला, उत्तम नगर, डाबड़ी, ककरौला, बदरपुर, सरिता विहार, आश्रम, जैतपुर, संगम विहार, देवली, महरौली, पालम, महावीर एंकलेव, इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन, नांगलोई, सुलतानपुरी, मंगोलपुरी, बुराड़ी आदि इलाकों में बने कृत्रिम घाटों के साथ-साथ पश्चिम यमुना नहर, भलस्वा झील और तालाबों के लिए गीत गाते हुए निकलनी शुरू हुई। भोजपुरी गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।

Next Story