भारत

पुलिस लावारिस दोपहिया वाहनों को करेगी नीलाम

jantaserishta.com
8 Jun 2023 9:00 AM IST
पुलिस लावारिस दोपहिया वाहनों को करेगी नीलाम
x

DEMO PIC 

चेन्नई (आईएएनएस)| ग्रेटर चेन्नई पुलिस 28 जून को सड़क के किनारे और पार्किं ग स्थल पर लावारिस पाए गए दोपहिया वाहनों को नीलाम करेगी। नीलामी एग्मोर के राजारथिनम स्टेडियम में होगी। ग्रेटर चेन्नई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस द्वारा बरामद किए गए 260 लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी की जाएगी। शहर की पुलिस ने चेन्नई सेंट्रल स्टेशन परिसर, एग्मोर और कुछ अन्य स्थानों पर छोड़े गए दुपहिया वाहनों को हटाने के लिए एक अभियान चलाया था।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि अभियान के तहत कुल 300 वाहनों को जब्त किया गया था। इनमें से 260 वाहनों की नीलामी की जाएगी, क्योंकि 40 वाहनों के मालिकनों ने अपने वाहन होने का दावा किया है।
नीलामी में भाग लेने वाले लोग पंजीकरण के लिए 14 और 15 जून को राजारथिनम स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। प्रतिभागियों को पंजीकरण के लिए सरकारी पहचानपत्र और जीएसटी नंबर पेश करना होगा। नीलामी 28 जून को होगी और सफल बोली लगाने वालों को जीएसटी सहित पूरी राशि का भुगतान करना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story