
x
Chennai चेन्नई: चेन्नई स्थित वेस्टिन चेन्नई वेलाचेरी होटल में रविवार को भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट, चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे एडिशन में 'राउंड 4' के सभी मैच ड्रॉ रहे। इसके बाद, फ्रांस के ग्रैंडमास्टर (जीएम) अलीरेजा फिरोजा भारत के अर्जुन एरिगैसी से आधे अंक की बढ़त के साथ स्टैंडिंग में सबसे आगे बने हुए हैं। 500 से ज्यादा शतरंज फैंस ने 'राउंड 4' का खेल लाइव देखा और उन्हें दिग्गज विश्वनाथन आनंद से बातचीत करने का मौका भी मिला। आनंद ने एरिगैसी और एम. प्रणेश के बीच मैच की पहली चाल भी चली।
75,00,000 रुपए की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में आठ ग्रैंडमास्टर रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं, जिसमें महत्वपूर्ण फिडे सर्किट प्वाइंट्स दिए जा रहे हैं। शनिवार को फिरोजा ने अपने शुरुआती दो मैच जीते थे, जबकि एरिगैसी ने तीसरे राउंड में एक पूरा प्वाइंट्स हासिल करके खिताबी दौड़ को रोमांचक बना दिया था। एरिगैसी ने हमवतन एम. प्रणेश के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए सबसे पहले ड्रॉ पर सहमति जताई। मैच पूरे समय बराबरी का रहा और खिलाड़ियों ने 34 चालों के बाद ड्रॉ का फैसला किया।
वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को मात देने की पूरी कोशिश की, लेकिन 41 चालों के बाद उन्हें ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा। फिरोजा ने भी जीएम हंस नीमन के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए सुरक्षित खेल दिखाया और 50 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई।
राउंड 4 के परिणाम:
जीएम हंस नीमन (1.5) ने जीएम अलीरेजा फिरोजा (3) के साथ ड्रॉ खेला।
जीएम दिमित्री आंद्रेइकिन (2) ने जीएम निहाल सरीन (2) के साथ ड्रॉ खेला।
जीएम नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव (2) ने जीएम डी गुकेश (1.5) के साथ ड्रॉ खेला।
जीएम अर्जुन एरिगैसी (2.5) ने जीएम एम प्रणेश (1.5) के साथ ड्रॉ खेला।
राउंड 5 पेयरिंग (20 जुलाई, 3:00 अपराह्न IST):
जीएम एम प्राणेश बनाम जीएम हंस नीमन।
जीएम डी गुकेश बनाम जीएम अर्जुन एरिगैसी।
जीएम निहाल सरीन बनाम जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव।
जीएम अलीरेजा फिरोजा बनाम जीएम दिमित्री आंद्रेइकिन।
Tagsचेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026शतरंज टूर्नामेंटअलीरेजा फिरोजाअर्जुन एरिगैसीडी गुकेशविश्वनाथन आनंदनिहाल सरीननोदिरबेक अब्दुसत्तोरोवफिडे सर्किटक्लासिकल चेसचेन्नई स्पोर्ट्स न्यूजChennai Grand Masters 2026Chess TournamentAlireza FirouzjaArjun ErigaisiD GukeshViswanathan AnandNihal SarinNodirbek AbdusattorovFIDE CircuitClassical ChessChennai Sports News
Next Story





