भारत

चेन्नई : कुदरत का कहर 16 की मौत, सड़कों पर चल रही नावें,रेल और विमान सेवाएं प्रभावित

Pushpa Bilaspur
11 Nov 2021 4:10 PM GMT
चेन्नई : कुदरत का कहर 16 की मौत,  सड़कों पर चल रही नावें,रेल और विमान सेवाएं प्रभावित
x

चेन्नई : कुदरत का कहर 16 की मौत, सड़कों पर चल रही नावें,रेल और विमान सेवाएं प्रभावितf

हवा के तेज झोकों के साथ हो रही बारिश ने तमिलनाडु की दशा बिगाड़ दी है। अतिवृष्टि से ज्यादातर बांध भर गए हैं और उनसे निकले पानी ने बड़े इलाके में बाढ़ ला दी है। खराब मौसम से समुद्र के बिगड़े मिजाज ने तटवर्ती इलाकों की हालत खराब कर दी है। राजधानी चेन्नई सहित तटीय इलाकों के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं। रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते 16 लोगों की जान चली गई है, दर्जनों घायल हैं और बड़ी संख्या में पशुधन की हानि हुई है।

पड़ोसी देश श्रीलंका का हाल और ज्यादा बुरा है। वहां पर हो रही अतिवृष्टि से 25 लोग मारे गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का कहर उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को भी झेलना पड़ सकता है। बुधवार रात से जारी बारिश ने चेन्नई की दशा बिगाड़ दी है। आसमान से पानी की बूंदें रुक नहीं रहीं और समुद्र पानी ले नहीं रहा। उलटे ऊंची लहरों के जरिये समुद्र अपना पानी शहर में भेज रहा है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
भारत ने कहा, चीन का गैरकानूनी कब्जा मंजूर नहीं, देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हो रहे सभी आवश्यक उपाय
सड़कों पर टूटकर गिरे पेड़ों और पुरानी इमारतों के ढह जाने से स्थिति और खराब हो गई है। महानगर के करीब सभी इलाकों में पानी भर गया है। मैलापुर इलाका पूरी तरह से डूब गया है। केकेनगर और क्रोमपेट इलाके में बने अस्पतालों में पानी घुस गया है, नतीजतन मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा है। निचले इलाकों के लोग खाने-पीने का सामान लेकर नजदीकी फ्लाईओवर पर जाकर बैठ गए हैं।
वेलाचेरी फ्लाईओवर पर कारों में बैठकर पहुंचे लोगों का जमावड़ा लग गया है। वहां पर पैर रखने की जगह नहीं बची है। चेन्नई के उपनगरों का हाल और ज्यादा खराब है। वहां पर पर्याप्त जलनिकासी व्यवस्था न होने से लोग आवश्यक और कीमती सामान लेकर घरों की छतों पर पहुंच गए हैं। जहां पर खतरा ज्यादा है, वहां के लोगों ने इलाका छोड़ दिया है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा हुआ है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वक्‍त में यदि कोरोना वायरस में म्‍यूटेशन परेशानियां खड़ी कर सकता है।
कोरोना में हुआ बदलाव बढ़ा सकता है चुनौतियां, जानें बूस्‍टर डोज को लेकर क्‍या है विशेषज्ञों की राय
चेन्नई में बने हालात से निपटने के लिए नगर निगम और राजधानी प्रशासन पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं। निचले इलाकों से पानी निकालने और जनहानि बचाने के लिए मानवीय और मशीनी ताकत झोंक दी गई है। लेकिन सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने 14 लोगों के मरने की पुष्टि की है लेकिन रायटर के अनुसार 16 लोग मरे हैं।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंत्रियों और उच्च अधिकारियों से हालात पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ और वर्षा की स्थिति से किसानों की फसल बचाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए छह मंत्रियों की समिति गठित की गई है।


Next Story