भारत

बादलों के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क चिनाब ब्रिज, ऐसा इंजीनियरिंग चमत्कार शायद ही कभी देखा हो

jantaserishta.com
8 Feb 2022 3:46 PM IST
बादलों के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क चिनाब ब्रिज, ऐसा इंजीनियरिंग चमत्कार शायद ही कभी देखा हो
x
देखें फोटो।

Worlds highest Bridge: दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बन रहा है. 'चिनाब ब्रिज' नाम से मशहूर यह ब्रिज दिसंबर 2022 तक रेल यातायात के लिए चालू हो सकता है. उससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से इस ब्रिज की एक तस्वीर शेयर की है. केंद्रीय मंत्री ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'बादलों के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क चिनाब ब्रिज.'

तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस ब्रिज की ऊंचाई इतनी है कि बादल उसके नीचे आ गए हैं. चिनाब नदी पर बने इस ब्रिज की ऊंचाई नदी के तल से 359 मीटर है. पुल को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा-बनिहाल रेल खंड पर 27949 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है.
पुल को मुख्य मेहराब के साथ 1315 मीटर लंबा बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इस ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के तहत किया गया है. यह घाटी को देश के बाकी हिस्सों को रेलवे के माध्यम से जोड़ेगा.
बता दें इस खास ब्रिज की एक और सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी विशेषता यह है कि जिस स्ट्रक्चरल स्टील से ब्रिज बनाया गया है वह माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेल सकता है. मतलब जम्मू-कश्मीर के मौसम का इस ब्रिज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और ब्रिज बिना किसी कठिनाई के चलता रहेगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story