केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या का मामला, आया ये नया अपडेट

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में केमिस्ट उमेश कोल्हे की नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट करने पर हत्या करने के मामले में आतंकी कनेक्शन की आशंका है। एनआईए के अधिकारी ने यह आशंका जाहिर की है। एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि हमें आशंका है कि कोल्हे की हत्या करने वाले लोग इस्लामिक स्टेट से 'सेल्फ मोटिवेटिड' थे। इस बारे में हम जांच कर रहे हैं कि क्या इन लोगों के सीधे तौर पर किसी आतंकी संगठन से तार जुड़े हुए हैं। अमरावती में 21 जून की रात उमेश कोल्हे की मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी थी। कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने वाली पोस्ट साझा करने की वजह से कोल्हे की हत्या की गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





