भारत

केमिकल फैक्ट्री विस्फोट अपडेट: अब तक छह कर्मचारियों की मौत

jantaserishta.com
11 April 2022 10:16 AM IST
केमिकल फैक्ट्री विस्फोट अपडेट: अब तक छह कर्मचारियों की मौत
x

Bharuch News: गुजरात के भरूच जिले में रासायनिक कारखाने में विस्फोट से छह कर्मचारियों की मौत हो गई है. यह जानकारी पुलिस ने दी है. मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई. भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, जिसमें विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया.

उन्होंने कहा, ''संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई. संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी छह लोगों की मौत हो गई. शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आग पर काबू पा लिया गया है.'' अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story