भारत

चीतों का भोजन बनेंगे चीतल और हिरण, कुलदीप बिश्नोई का आया ये बड़ा बयान

jantaserishta.com
19 Sept 2022 1:30 PM IST
चीतों का भोजन बनेंगे चीतल और हिरण, कुलदीप बिश्नोई का आया ये बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो

चंडीगढ़: नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में चीतल और हिरण परोसने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. हाल ही में बीजेपी का दामन थामने वाले हरियाणा के बड़े नेता कुलदीप बिश्नोई ने इसकी निंदा की है. साथ ही केंद्र सरकार से तुरंत इस पर रोक लगाने की मांग की है.
कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को एक फेसबुक में लिखा, ''चीतों के भोजन हेतु चीतल और हिरण भेजने की सूचनाएं आ रही हैं, जो अति निंदनीय है. मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि राजस्थान में विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे हिरणों की प्रजाति और बिश्नोई समाज की भावनाओं को देखते हुए इस मामले की जांच करवाई जाए और अगर ऐसा है तो तुरंत इस पर रोक लगाई जाए.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story