भारत

पेट्रोल-डीजल के जाने ताजा भाव

Subhi
24 March 2026 7:56 AM IST
पेट्रोल-डीजल के जाने ताजा भाव
x

भारत के पड़ोसी देशों श्रीलंका और पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। श्रीलंका में पेट्रोल 398 रुपये प्रति लीटर के दाम पर पहुंच गया है।पाकिस्तान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल आया है। यहां एक लीटर पेट्रोल 321 रुपये का मिल रहा है। अफगानिस्तान के साथ चल रहे युद्ध की वजह से कीमतों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

श्रीलंका में रविवार को ईंधन की कीमतों में 25 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई। दो हफ्तों में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। इसके चलते ही श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल आया है।श्रीलंका में रेगुलर पेट्रोल की कीमत 317 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 398 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत में 79 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई, जिससे इसकी कीमत 382 रुपये प्रति लीटर हो गई।

Next Story