भारत
इस केस को रफा-दफा करना चाहती हैं एक्ट्रेस, 2.50 करोड़ देने को राजी
jantaserishta.com
7 March 2024 8:42 AM IST

x
अदालत में सुनवाई हुई।
रांची: चेक बाउंस केस में ट्रायल फेस कर रहीं फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल शिकायतकर्ता से समझौते को तैयार हो गई हैं। वह 2.50 करोड़ रुपए सूद के साथ देने के लिए राजी हो गईं हैं। उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि अमीषा 2.75 करोड़ रुपए पांच किस्तों में देने को तैयार हैं। इस पर अंतिम स्तर की बातचीत जारी है। बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई।
शिकायतकर्ता अजय सिंह की वकील बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने कहा कि अमीषा पटेल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर समझौता आवेदन पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके अदालत ने अमीषा पटेल के बयान के लिए अगली सुनवाई की तारीख सात मार्च निर्धारित की है। बता दें कि मामले में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज होने के बाद अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर का बयान दर्ज किया जाना है। इसके लिए दोनों को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान अदालत के समक्ष देना होगा। फिल्म मेकर रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ रुपए दिया था। लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद अमीषा से पैसे वापस मांगा।
वापसी के लिए जो दो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया। दोनों चेक बाउंस हो गया था। जिसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2018 दर्ज कराया था। उसी मामले में सुनवाई जारी है। इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में वह जमानत पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





