भारत
BSEB Bihar Board 12th Result OUT: इन वेबसाइट पर चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
jantaserishta.com
25 March 2025 1:49 PM IST

x
छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए ‘इंटर रिजल्ट 2025 डॉट कॉम’ और ‘इंटर बिहार बोर्ड डॉट कॉम’ की वेबसाइट पर जाना होगा.
BSEB Bihar Board 12th Result, Stream Wise Toppers List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज, 25 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं (Bihar Board Intermediate Result 2025) के परिणाम जारी कर दिए हैं. बिहार बोर्ड 12वीं में 86.56 % छात्र पास हुए हैं. तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही हैं.
परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में छात्रा प्रिया जयसवाल ने कुल (94.8%) अंक पाकर पूरे बिहार में टॉप किया है. वहीं वाणिज्य संकाय में छात्रा रौशनी ने 95 पर्सेंट 475 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है. बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने सभी स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए हैं. साथ ही, साल 2023 बिहार बोर्ड बारहवीं के टॉपर्स (BSEB 12th Toppers List) की घोषणा भी कर दी गई है.
साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स:
प्रिया जयसवाल- 96.8
आकाश कुमार-96
रवि कुमार-
कॉमर्स स्ट्रीम के ट़ॉपर्स:
रोशनी- 475 अंक
खुशी- 473 अंक
दृष्टि कुमारी, निशांत राज- 471- 94.2 अंक
आर्ट्स स्ट्रीम में:
अंकिता कुमारी और साकिब शाह- 473 अंक
अनुष्का कुमार, फातमा- 471 अंक
टॉपर्स को मिलेगा इतना कैश प्राइज
शिक्षामंत्री ने घोषणा की है कि इंटरमीडिएट परीक्षा के तीनों संकाय वाणिज्य, कला और विज्ञान में से प्रत्येक संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को एक नई और बढ़ी हुई पुरस्कार राशि मिलेगी. इस बार, जो छात्र प्रथम स्थान पर आएंगे, उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही उन्हें लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी दिया जाएगा.
वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो पिछले साल केवल 75,000 रुपये थी. तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा, चौथे से लेकर दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.
पहला स्थान: 1 लाख की जगह अब 2 लाख
दूसरा स्थान: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख
तीसरा स्थान: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख
चौथा से दसवां स्थान: 10,000 से बढ़ाकर ₹20,000
रिजल्ट पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
बीते वर्ष की बात करें तो बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2023 का पास प्रतिशत ओवरऑल 83.70% रहा था. वहीं बिहार बोर्ड इंटर कला संकाय में पास प्रतिशत 82.74% था. जबकि बिहार इंटर कॉमर्स रिजल्ट का पास परसेंटेज 93.35% था. बिहार बोर्ड 12वीं साइंस का पास परसेंटेज 83.93 रहा था.
Tagsबिहार बोर्डबिहार बोर्ड 12वीं रिजल्टबिहार बोर्ड रिजल्टBihar BoardBihar Board 12th ResultBihar Board Result
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





