भारत

लुटेरों के साथ हुआ धोखा, नकली जेवरात लेकर भागे, जाने अनोखा मामला

jantaserishta.com
19 Nov 2020 9:18 AM IST
लुटेरों के साथ हुआ धोखा, नकली जेवरात लेकर भागे, जाने अनोखा मामला
x
हथियारबंद लुटेरों ने लूट की नियत से धावा बोल दिया.

बिहार के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय में एक आभूषण की दुकान पर देर शाम चार हथियारबंद लुटेरों ने लूट की नियत से धावा बोल दिया. व्यापारी ने दुकान दिवाली के ठीक पहले महज 4 दिन पहले ही शुरू हुई थी.

बाइक से पहुंचे लुटेरे हाथों में पिस्टल और बम लेकर ज्वेलरी शॉप में घुसे और महज 15 मिनट में सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गए. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. तुरंत ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

इलाके में लूट की इस बड़ी वारदात की खबर जैसे ही फैली जिले के बड़े पुलिस अधिकारी वारदात वाली जगह पहुंचे और मौके का मुआयना शुरू कर दिया. लेकिन डरे सहमे लोगों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली. जब यह पता चला कि अपराधी नकली जेवरात लेकर भागे हैं.

दरअसल लुटेरे लूट के दौरान जिन जेवरात को समेट कर भागे थे उनमें से ज्यादातर नकली थे और उनकी कीमत बेहद मामूली थी. लूट भले ही नकली थे लेकिन लुटेरों का दुस्साहस असली था. ऐसे लोगों का डरना लाजमी था.

पुलिस ने लुटेरों की पहचान के लिए दुकान और आसपास के CCTV कैमरों को खंगालने का काम शुरू कर दिया है. वैशाली के एसपी मनीष ने बताया कि शाम करीब 6 बजे यहां लूट की घटना की गई है. दुकान हाल ही में खुली थी लुटेरे एक लाख से कम राशि लेकर भागे. इसके अलावा कुछ आर्टिफिशियल सामान और कुछ चांदी के जेवर थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story