भारत

रिटायर्ड अफसर के साथ धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
26 Aug 2022 12:25 PM IST
रिटायर्ड अफसर के साथ धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रिटायर्ड आईएएस के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सलीना सिंह के स्वर्गीय पति के खाते से लाखों रुपये निकाले गए हैंं। स्वर्गीय आईएएस एमके सिंह की पत्नी बनकर ममता पाठक नाम की महिला ने 53 लाख 70 हजार की धोखाधड़ी की है।

बता दें कि सलीना सिंह पति एमके सिंह से अलग रहती थी। एमके सिंह का 14 मार्च 2022 को निधन हो गया था। और उनके 2 बच्चें हैं। बेटी डाक्टर महक सिंह लंदन में रहती हैं, जबकि बेटा मन्नत सिंह न्यूयार्क में रहते हैं। और सलीना सिंह एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद से रिटायर्ड हुई हैं।
सलीना स‍िंंह ने 15 जून 2022 को कोलार पुलिस को शिकायत की थी। और बताया था कि ममता पाठक उनके पति एमके सिंह की संपत्ति हड़पना चाहती हैं। जिसके लिए ममता पाठक ने दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं। दोनों कार्ड 19 फरवरी 2021 को बनवाए गए हैं। इनमें एक आधार में ममता पाठक का एड्रेस 'सिद्ध गोपाल दानिश व्यू 1/86' लिखा है। वहीं दूसरे में खुद को महेश कुमार सिंह की पत्नी बताते हुए एड्रेस 'दानिश हिल्स व्यू 1/75' दर्ज कराया है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भोपाल की कोलार पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। और साथ ही इसके अब जांच भी शुरू कर दी है। पुल‍िस पता लगाने की कोश‍िश कर रही है क‍ि आख‍िर फ्रॉड कैसे हुआ?
जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी एमके सिंह का निधन 2022 में हुआ था। जिसके बाद आरोपी महिला ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर फर्जी तरीके से की संपत्ति हड़पने की साजिश ममता पाठक नाम की महिला ने की है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story