भारत

जीएम के साथ ठगी: सीएमडी बनकर भेजा मैसेज, और फिर...

jantaserishta.com
27 March 2022 2:19 PM IST
जीएम के साथ ठगी: सीएमडी बनकर भेजा मैसेज, और फिर...
x

रांची: साइबर अपराधी रोजाना नए-नए तरीके से लोगों को शिकार बनाते हैं और ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं. इस बार झारखंड के रांची में साइबर अपराधियों ने सीसीएल के सीएमडी बनकर सीसीएल के जीएम को ठगी का शिकार बना लिया. जीएम के साथ यह घटना तब हुई, जब जीएम एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के घर पर बैठे थे.

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल ) के सीएमडी के नाम पर ही सीसीएल के जीएम सिक्योरिटी से साइबर अपराधियों ने 70 हजार रुपये की ठगी कर ली है. इस मामले में सीसीएल के दरभंगा हाउस स्थित मुख्यालय के जीएम (सुरक्षा) रामाकृष्णा ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जीएम सिक्योरिटी रामाकृष्णा के अनुसार, सीएमडी बनकर साइबर फ्रॉड ने मैसेज भेजा और अमेजन पर गिफ्ट कार्ड की पेमेंट करवा ली.
रामाकृष्णा ने लिखित शिकायत में कहा है कि 17 मार्च को सीसीएल सीएमडी की तस्वीर लगी फर्जी WhatsApp आईडी से मैसेज भेजा गया. मैसेज के माध्यम से पूछा गया कहां हो. इसका जवाब देते हुए जीएम ने कहा कि वह एडीजी संजय आनंद लाठकर के आवास पर मौजूद हैं. इसके बावजूद साइबर अपराधी ने चूना लगाने का दुस्साहस किया और कहा कि मैं एक जरूरी मीटिंग में हूं और सीमित फोन कॉल ही अटेंड कर सकता हूं. मुझे तुम्हारी जरूरत है. इसके बाद साइबर फ्रॉड ने उनसे 70 हजार रुपये अमेजन के माध्यम से मंगवा लिए.
जीएम ने पुलिस को बताया कि वह सीएमडी बनकर बात करने वाले साइबर फ्रॉड के झांसे में आ गए और अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के जरिए अलग-अलग 10-10 हजार के सात अमेजन गिफ्ट वाउचर भिजवाए. कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. साइबर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है और शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story