
x
आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लखनऊ (आईएएनएस)| एचएएल के 74 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक से 7.8 लाख रुपये की ठगी की गई। रविवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में, इंदिरा नगर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि एक महिला ने खुद को इंडोनेशिया की थुमा रिनी विडोडो के रूप में बताते हुए उन्हें एक ईमेल भेजा। इसमें कहा गया कि वह इंडोनेशिया के दिवंगत राजा द्वारा छोड़े गए लावारिस धन (152 करोड़ रुपये) को प्राप्त करना चाहती है, जो वहां के एक बैंक में जमा है। उसने मुझे आर्थिक रूप से मदद करने और बदले में लाभ साझा करने की बात कही। वह मदद के लिए मुझे ईमेल भेजती रही। मैंने शुरुआत में इसे अनदेखा किया लेकिन बाद में मैंने बैंक से इसके बारे में पूछताछ की, तो उसने लावारिस धन की पुष्टि की। मैनें हार्लेम नेपितुल नामक इंडोनेशियाई वकील से संपर्क किया और उन्हें उसकी फीस का भुगतान किया। इस तरह उन्होंने मुझसे 7.8 लाख रुपये लिए और फिर ई-मेल का जवाब देना बंद कर दिया।
इंस्पेक्टर, साइबर सेल, लखनऊ, मोहम्मद मुस्लिम खान ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा, साइबर सेल की एक इकाई मामले पर काम कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





