भारत
जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, 150 लोगों को बनाया निशाना
jantaserishta.com
28 Aug 2023 3:46 PM IST

x
आरोपी महिला वकील बताई जा रही है।
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लगभग डेढ़ सौ लोगों से 1.50 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। ग्रामीणों से ठगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक महिला वकील बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुना जिले की सीमा राजस्थान से लगी है। वहां के बारा जिले के छीपा बड़ौद के रहने वाले लगभग डेढ़ सौ लोगों से एक महिला वकील ने गुना जिले के बमोरी में जमीन दिलाने की बात कही। ग्रामीणों से कहा गया कि उन्हें 50 हजार देने पर 15 बीघा जमीन का पटटा मिल जाएगा।
महिला वकील के दलाल के तौर पर दो ग्रामीणों के झांसे में वहां के लोग आ गए और लगभग 140 लोगों ने जमीन का पटटा हासिल करने के लिए 50-50 हजार रुपए दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे एक पट्टे के तौर पर 50 हजार लिए गए। कई लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने तीन पट्टे के लिए डेढ़ लाख रुपए तक दिया है।
महिला वकील ने दो से चार दिन बाद ही एक किताब दी थी, जिसमें बाकायदा जमीन का खसरा नंबर, क्षेत्रफल आदि दर्ज था। उसमें राजस्व अधिकारियों के दस्तखत भी थे। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें लगभग तीन साल से ज्यादा वक्त होने के बावजूद जमीन अब तक नहीं दी गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर कैंट थाने की पुलिस ने बताया है कि राजस्थान के कुछ लोगों के साथ जमीन के नाम पर फ्रॉड हुआ है, महिला वकील के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश पुलिसगुना1.50 करोड़ की ठगीठगीMadhya PradeshMadhya Pradesh PoliceGunafraud of 1.50 croresfraud
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





