भारत

शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन की ऐसी खुली पोल

jantaserishta.com
25 May 2022 11:36 AM IST
शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन की ऐसी खुली पोल
x
15 ससुराल वालों को लूट चुकी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लुटेरी दुल्हन ऐसी निकली है जो अब तक करीब 15 ससुराल वालों को लूट चुकी है। ससुरालवालों को लूटने के बाद लुटेरी दुल्हन अंडरग्राउंड हो जाती थी। कभी पूजा बनकर तो कभी रिया नाम रखकर सीमा नामक की इस युवती ने 15 दूल्हों से शादी रचाई और दो-चार दिन ससुराल में रहने के बाद किसी बहाने से मायके का कहकर निकलती तो फिर नहीं लौटती थी। भोपाल पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि मंडीदीप की पूजा उर्फ रिया उर्फ सीमा खान और बु‌धवारा की रीना उर्फ सुल्ताना भोपाल की वो लुटेरी दुल्हन हैं जिन्होंने 25 से ज्यादा दूल्हों को ठगा है। पूर्जा उर्फ रिया ने अकेले ही लगभग 15 लोगों से शादी की और ससुराल वालों को चकमा देकर जो घर से निकली तो दोबारा नहीं लौटी। रीना उर्फ सुल्ताना के तो चार बच्चे भी हैं और इसके बाद भी वह गिरोह के साथ मिलकर ऐसे लोगों को तलाशती थी जिनकी शादी नहीं हो रही होती थी।
कालीपीपल का कांता प्रसाद की पूजा से दो साल पहले दिनेश पांडे ने शादी कराई थी। दिनेश पांडे से उसका परिचय हिंदू सिंह नामक के व्यक्ति ने कराया था। कांता और पूजा की सीहोर में दिनेश ने शादी कराई और उसे वह अपने गांव ले गया। मगर कुछ दिन बाद पूजा ने भाभी के ऑपरेशन का बहाना बनाकर ससुराल से सामान समेटा और फिर लौटकर नहीं पहुंची। काफी समय तक जब पूजा नहीं लौटी तो घर में देखा तो वह दो लाख के जेवर व नकदी ले गई है। उसने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद एक और व्यक्ति ने इसी तरह से उसके साथ धोखा होने की शिकायत की गई। अब पुलिस के हाथ पूजा उर्फ रिया उर्फ सीमा लगी है।
पूजा के अलावा गिरोह की एक अन्य महिला सुल्ताना उर्फ रीना को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। गिरोह के दिनेश पांडे, तेजूलाल , वीरेंद्र धाकड़, सलमान खान की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जाता है कि इन लोगों ने कोरोना काल में अपनी गतिविधियां शुरू की थीं और उसी दौरान शादी लायक ऐसे युवकों को तलाशना शुरू किया था जो दुल्हन की तलाश में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story