गोरखधंधा: डीडीए लैंड पूलिंग पॉलिसी के नाम पर ठगी, पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने डीडीए लैंड पूलिंग पॉलिसी के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एक सोसायटी का सचिव है. सोसायटी का नाम "एमटीएनएल एम्प्लायज हाउस वेलफेयर सोसायटी" है. आरोपियों पर 45 निवेशकों से 4.60 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक इस सोसायटी का एमटीएनएल या उसके कर्मचारियों से कोई संबंध नहीं है. इस सोसायटी का पंजीकरण सोसायटी के उप रजिस्ट्रार के कार्यालय द्वारा रद्द कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक रेरा में पंजीकरण के बिना फ्लैट उपलब्ध कराने के नाम पर कोई भी सोसायटी पैसा नहीं ले सकती.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





