भारत

2017 में धोखा! 27 लाख का हीरा लेकर फरार हुआ था व्यापारी, अब आई ये जानकारी

jantaserishta.com
14 April 2024 9:19 AM IST
2017 में धोखा! 27 लाख का हीरा लेकर फरार हुआ था व्यापारी, अब आई ये जानकारी
x

सांकेतिक तस्वीर

नीयत खराब हुई.
गोरखपुर: सात साल पहले मुंबई के हीरा व्यापारी का करीब 27 लाख रुपये का हीरा लेकर फरार हुए व्यापारी को मुम्बई क्राइम ब्रांच ने गीता प्रेस रोड स्थित एक दुकान से उसे गिरफ्तार किया। राजघाट इलाके में किराये पर कमरा लेकर न सिर्फ व्यापारी रह रहा था बल्कि दुकान पर का भी करता था। राजघाट पुलिस, साइबर थाना और सर्विलांस टीम की मदद से मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस आरोपी भोला प्रसाद (60) को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई और उसे मुंबई लेकर चली गई।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2017 में हीरा व्यापारी को धोखा देने के आरोप में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स थाने में भोला प्रसाद पर धोखाड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। भोला प्रसाद ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के ही एक हीरा व्यापारी से 26.91 लाख रुपये का हीरे लेकर फरार हो गया था। भोला प्रसाद वर्ष 2003 से ही मुंबई में रह रहा था। वहां पर एक किराये की दुकान लेकर उसमे हीरे का ही छोटा मोटा व्यापार करता था। इसलिए हीरा व्यापारियों को उस पर विश्वास हो गया था और उसे 26.91 लाख के हीरे उधार में मिल गए थे। बाद में भोला प्रसाद की नीयत खराब हुई और वह हीरे का पैसा दिए बिना ही फरार होकर गोरखपुर आ गया। भोला प्रसाद ने राजघाट के घंटाघर इलाके में किराये का कमरा लेकर रहने लगा और रेती चौक स्थित महा लक्ष्मी टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स नामक दुकान पर काम करता था। उसके साथ पत्नी और एक बेटा मनीष भी रहता है। कोरोना काल में उसके एक बेटे की मौत भी हो गई थी। मनीष भी एक दुकान पर हेल्पर का काम करता है।
सात साल पुराने केस में बीकेसी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दिया था। हालांकि वादी ने कोर्ट से दोबारा जांच का आदेश कराया था। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो भोला प्रसाद की लोकेशन गोरखपुर मिली। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से मदद मांगी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story