
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जागी तो वह होटल के कमरे में थी और उसके कपड़े गायब थे।
वाराणसी: पेरिस से काशी घूमने आई एक विदेशी लड़की को दो दिन घुमाने के बाद गाइड जैसे एक शख्स ने तीसरी रात होटल में उसके साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस ने इस घटना में शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोप है कि इस शख्स ने धोखे से लड़की को बियर में शराब पिलाई। इससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई। लड़की सुबह जागी तो वह होटल के कमरे में थी और उसके कपड़े गायब थे। लड़की ने भेलूपुर थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल जांच बिना लड़की अपने देश वापस लौट गई है।
जाते-जाते लड़की ने पुलिस से कहा कि वह शिकायत इसलिए दर्ज करा रही है ताकि इस तरह की घटना किसी और के साथ न हो। शिकायत के मुताबिक लड़की काशी के केदार घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। उसे बाहर एक आदमी मिला, जो एक गाइड की तरह दिख रहा था। उसने दो दिन उसे शहर में घुमाया। लड़की तीसरी रात उस शख्स के साथ एक रेस्टोरेंट में खाने गई।
आरोप है कि वहां उस शख्स ने लड़की को बियर में शराब मिलाकर पिला दी थी। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। गेस्ट हाउस में उल्टी होने के साथ कमजोरी महसूस होने लगी और वह बेहोश हो गई। नींद खुली तो लड़की बिस्तर पर थी। उसके कपड़े गायब थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





