भारत

पति को दिया धोखा, बच्चा न होने पर पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई

jantaserishta.com
12 May 2024 5:53 PM IST
पति को दिया धोखा, बच्चा न होने पर पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई
x
पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बच्चा न होने पर एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पति का आरोप है कि वह पत्नी से डरा और सहमा हुआ है. पुलिस ने महिला समेत उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. यहां के एक निवासी ने पुलिस शिकायत के दौरान बताया कि उसकी शादी 2016 में मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली एक महिला से हुई थी. शादी के बाद से दोनों से कोई संतान नहीं हुआ. उन्होंने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि उसके किसी और के साथ भी संबंध हैं. बच्चे न होने के कारण पत्नी दूसरी शादी करना चाह रही थी.
इस दौरान एक युवक भी पत्नी से मिलने आता था, जिसे पत्नी अपना रिश्तेदार बताती थी. इसी बात को लेकर मेरी पत्नी से बहस हो गई. इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई. फिर पत्नी मार्च में ससुराल आई और अपने कपड़े और गहने ले गई. इस पर उसे शक हो गया और वह अपनी पत्नी के पीछे-पीछे बांदा रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया. वहां उसने देखा कि उसकी पत्नी उसी युवक के साथ भागने की योजना बना रही है, जो उससे मिलने आता था.
पत्नी उसी युवक के साथ भागने की फिराक में थी. इसके बाद पीड़ित ने मौके से ही 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी. लेकिन, पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को थाने ले जाकर छोड़ दिया. पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की. फिलहाल पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में थाना प्रभारी मोनी निषाद आगे की कार्रवाई कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story