भारत

तीन लाख 57 हजार की ठगी, युवती डिजिटल अरेस्ट का हुई शिकार

jantaserishta.com
18 July 2024 12:31 PM IST
तीन लाख 57 हजार की ठगी, युवती डिजिटल अरेस्ट का हुई शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

पार्सल के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में केस दर्ज होने का हवाला देकर तत्काल गिरफ्तारी का डर दिखाया और फिर उससे लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।
प्रयागराज: प्रयागराज के कैंट इलाके में एक युवती को डिजिटल अरेस्ट कर तीन लाख 57 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने युवती को पार्सल के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में केस दर्ज होने का हवाला देकर तत्काल गिरफ्तारी का डर दिखाया और फिर उससे लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। ठगी का पता चला तो कैंट थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रयागराज के म्योर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती जयपुर की एक निजी कंपनी में काम करती है। वह यहां अपने पिता से मिलने आई थी। तीन जुलाई को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह एक कोरियर कंपनी से बोल रहा है। अपने जो पार्सल भेजा था, वह कैंसिल हो गया। इस संबंध में मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। शातिरों ने एफआईआर नंबर भी बताया।
बताया कि इस संबंध में मुंबई क्राइम ब्रांच आपसे बात करेगी। इसके बाद नंबर आगे बढ़ा दिया। इसके बाद शातिरों ने स्काइप एप डाउनलोड कराकर युवती की मुंबई क्राइम ब्रांच के नकली अधिकारी से बात कराई और डिजिटल हाउस अरेस्ट का झांसा देकर पीड़िता से तीन बार में कुल 3,57,685 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब युवती को साइबर ठगी का पता चला तो ऑनलाइन साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
कैंट पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। कैंट पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बैंक खाते की डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि हाल ही में डिजिटल अरेस्ट के कई केस सामने आए हैं। इसमें शातिर पीड़ित को किसी के भी संपर्क में आने से रोक देते हैं और उन्हें फर्जी केस में फंसाने की बात कहकर डरा देते हैं। इन केस से निपटने के लिए शातिर मोटी रकम की मांग करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story