भारत

23 लाख का चूना लगा, Scratch And Win कार्ड के जरिए महिला को बनाया निशाना

jantaserishta.com
22 Aug 2024 9:59 AM IST
23 लाख का चूना लगा, Scratch And Win कार्ड के जरिए महिला को बनाया निशाना
x
बड़ी चालाकी.
नई दिल्ली: साइबर फ्रॉड के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही केस बताने जा रहे हैं, जहां एक महिला को Scratch And Win कार्ड को स्क्रैच करना भारी पड़ गया और उसको 23 लाख रुपये गंवा दिए हैं. यहां महिला को साइबर स्कैमर्स ने बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया है.
साइबर ठगी की शुरुआत एक Scratch And Win कार्ड से होती है. तिरुवंतपुरम में रहने वाली महिला को कुरियर की मदद से एक कार्ड मिलता है, जिसे स्क्रैच करने को कहा जाता है. यहां महिला को कई लाख रुपये जीतने का मौका मिलता है.
महिला जब इस कार्ड को स्क्रैच करती है, तो उसे पता चलता है कि उसने 8 लाख रुपये जीते हैं. इसके बाद वह दिए गए नंबर पर कॉल करती है. यहां से महिला साइबर स्कैमर्स के गिरफ्त में आने लगती है.
इसके बाद महिला को ईनाम राशि के बारे में बताया जाता है. इसके बाद महिला खुश हो जाती है. फिर महिला को बताया जाता है कि ये ईनाम के रूपये जल्द ही आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी. इसके बाद महिला को लगता है कि उसने बैठे-बिठाए 8 लाख रुपये जीत लिए.
इसके बाद कॉलर ने महिला को बताता है कि आपको प्रोसेसिंग फीस और कुछ टैक्स के रुपये देने होंगे. इसके बाद एक प्रोसेस फॉलो करने कहता है. इसके बाद महिला उस प्रोसेस को फॉलो करती है. इसके बाद उसे 23 लाख रुपये का चूना लगता है.
इसके बाद महिला के पिता को जब इस स्कैम के बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट साइबर सेल में करने को कहा. इसके बाद साइबर सेल में महिला की कंप्लेंट दर्ज कर ली है और अब इस केस की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story