भारत
ये क्या...! दिया धोखा मिला धोखा, जानें पति, पत्नी और प्रेमी की स्टोरी
jantaserishta.com
31 Oct 2022 4:49 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
पहले रेप किया फिर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
गाजीपुर: प्रेमी के चक्कर में पति को छोड़ने वाली युवती अब दर दर की ठोकरें खा रही है। जिस प्रेमी के लिए उसने पति को छोड़ दिया, उसी ने पहले रेप किया फिर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में भी की लेकिन केस दर्ज करने के बाद आगे कुछ नहीं हुआ। इससे परेशान युवती ने अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने एसओ को अविलंब युवक की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। प्रेमी से ही शादी कराने की गुहार लगाई।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 2016 में हो गई थी। इसी बीच उसकी एक युवक से पहले दोस्ती फिर प्यार हो गया। प्रेमी के कहने पर युवती ने पति और ससुराल से नाता तोड़कर अपने गांव वापस चली आ गई। इस दौरान युवक ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
शादी की बात करने जब युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे तो गाली गलौज करते हुए भगा दिया गया। युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने 16 अक्टूबर को एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन युवक को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल युवक गिरफ्तार नहीं हो सका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





