भारत

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, गिरोह पकड़ाया, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
4 July 2021 5:11 PM IST
सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, गिरोह पकड़ाया, जाने पूरा मामला
x
फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर समेत कई दस्तावेज और लैपटॉप-प्रिंटर भी बरामद हुए हैं.

उत्तर प्रदेश (UP) की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सरकारी नौकरी के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. STF ने इस मामले में इस गैंग के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर समेत कई दस्तावेज और लैपटॉप-प्रिंटर भी बरामद हुए हैं.

आरोपी मासूम लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे. उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे पैसे ऐंठ लिए जाते थे. लोग भी सरकारी नौकरी के लालच में आकर इन्हें पैसे दे देते थे.
ये आरोपी लोगों को डाक विभाग (Indian Post), सेना (Army), एसएसबी (SSB), एफसीआई (FCI), रेलवे (Railway) और एसबीआई (SBI) में नौकरी दिलाने का लालच देते थे और उनसे अच्छी खासी रकम वसूलते थे. STF ने रविवार को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले इस गैंग को दबोच लिया. इन लोगों को STF ने गोमती नगर इलाके से गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए लोगों में मिथिलेश राजभर, महेश सिंह, रितेश श्रीवास्तव और विपिन कुमार शामिल हैं. गैंग के पास से STF ने अलग-अलग सरकारी विभागों के फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर, ड्यूटी स्लिप, मोबाइल फोन, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप और कलर प्रिंटर बरामद किए हैं.
देश में आए दिन सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश होता रहता है. पिछले महीने ही बिहार के छपरा जिले में RPF की टीम ने रेलवे में फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर देकर भोले-भाले बेरोजगार युवकों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story