भारत

IRCTC का सबसे सस्ता टूर पैकेज! इतने रुपये में करें दक्षिण भारत का दर्शन

jantaserishta.com
24 March 2021 11:31 AM IST
IRCTC का सबसे सस्ता टूर पैकेज! इतने रुपये में करें दक्षिण भारत का दर्शन
x
फाइल फोटो 

यूं तो पूरा भारत ही बेहद खूबसूरत और विविधताओं से भरा देश है, लेकिन दक्षिण भारत की बात ही कुछ और है. यदि आपको अब तक यहां जाने का मौका नहीं मिला है और आप जाना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) "दक्षिण भारत यात्रा" टूर पैकेज लेकर आया है. IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह सबसे सस्ता है, जो देश के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को कवर करेगा.

पैकेज की जानकारी
पैकेज का नाम - दक्षिण भारत यात्रा
यात्रा मोड - ट्रेन
क्लास - एसएल
प्रस्थान तिथि -31 मार्च 2021
भोजन योजना - नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना
करना होगा महज इतना भुगतान
इस 12 रातों और 13 दिनों के टूर पैकेज की लागत प्रति व्यक्ति 12,285 रुपये है.
इस टूर पैकेज की मदद से आप दक्षिणी भारत के कुछ सबसे खूबसूरत स्थलों की सैर कर सकेंगे. इसमें मल्लिकार्जुन, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै, त्रिवेंद्रम और तिरुपति शामिल हैं. इसके लिए यात्री गोरखपुर, देवरिया सदर, बेल्थारा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी से ट्रेन में चढ़ सकते हैं.
रद्द करने की पॉलिसी
यदि कोई भी यात्री अपनी बुकिंग रद्द करना चाहता है, तो कुल राशि में से एक निश्चित राशि काट ली जाएगी.
यात्रा से 15 दिनों पहले तक (प्रस्थान तारीख को छोड़कर): 250 रुपये प्रति यात्री काटे जाएंगे.
8-14 दिन पहले तक (प्रस्थान तारीख को छोड़कर): पैकेज लागत का 25% की कटौती होगी
यात्रा से महज 4 से 7 दिनों तक (प्रस्थान तारीख को छोड़कर): पैकेज लागत का 50% तक की कटौती होगी.
4 दिनों से कम: पैकेज लागत का 100% तक की कटौती की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story