भारत

चौधरी लाल सिंह ने कठुआ-उधमपुर लोकसभा सीट से भरा पर्चा

jantaserishta.com
27 March 2024 3:25 PM IST
चौधरी लाल सिंह ने कठुआ-उधमपुर लोकसभा सीट से भरा पर्चा
x
जम्मू: कांग्रेस पार्टी से चौधरी लाल सिंह ने बुधवार को कठुआ-उधमपुर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
चौधरी लाल सिंह बुधवार को अपने समर्थकों के साथ कठुआ स्थित निर्वाचन कार्यालय नामांकन दाखिल करने पहुंचे। बता दें कि चौधरी लाल सिंह ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है। वो मूल रूप से कठुआ जिले से ही हैं।
वह बीजेपी के जितेंद्र सिंह के विरोध में चुनावी मैदान में हैं, जो कि तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस लोकसभा सीट पर आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें डॉ जीतेंद्र सिंह और चौधरी लाल सिंह भी शामिल हैं। इस सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। नामांकन पत्र की जांच गुरुवार को होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च निर्धारित की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story