भारत

किसानों व श्रमिकों के लिए समर्पित था चौधरी चरण सिंह का जीवन: सीएम योगी

jantaserishta.com
29 May 2023 11:54 AM IST
किसानों व श्रमिकों के लिए समर्पित था चौधरी चरण सिंह का जीवन: सीएम योगी
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के महान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का पूरा जीवन भारत के मूल्यों व आदशरें की स्थापना के साथ ही जमीनी धरातल से जुड़े किसानों और श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित था। चौधरी साहब का स्पष्ट कहना था कि देश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडी से होकर जाता है। अन्नदाता किसान गांव का विकास व समृद्धि का आधार है। किसान सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय होना चाहिए। सीएम योगी ने सोमवार को विधान भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सर्वाधिक लाभ देश में यूपी के किसानों को प्राप्त हो रहा है। अब तक दो लाख 12 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को हो चुका है।
सीएम ने कहा कि चौधरी साहब की कर्मभूमि छपरौली की चीनी मिल का नवीनीकरण व पुनरोद्धार भी डबल इंजन की सरकार ने ही किया। उनके सपनों को साकार करने के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों, प्रदेश व देश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास व कार्यों के लिए स्मरण करते हुए सीएम ने उनकी स्मृतियों को नमन किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक जय प्रताप सिंह, नीरज बोरा आदि मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story