भारत
शिक्षक और छात्रा की चैटिंग, होने वाले पति को नहीं आई रास, फिर...
jantaserishta.com
24 April 2024 9:00 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शिक्षक को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है।
चतरा: झारखंड में एक स्कूल के टीचर को बंधक बना लिया गया। दरअसल, शिक्षक पर आरोप है कि वह अपने स्कूल की एक छात्रा के साथ वाट्सऐप पर चैटिंग करता था। टीचर की पहचान बालकुमार के रूप में हुई है। वह चतरा के उत्क्रमित इंटर स्कूल में पढ़ाता है। शिक्षक को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है।
जानकारी के मुताबिक, टीचर के चैटिंग करने का खुलासा उस छात्रा के होने वाले पति ने किया। लड़की की इसी साल शादी होनी है। टीचर और छात्रा के बीच चैटिंग की जानकारी होने वाले पति को मिली। जानकारी मिलते ही उसने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। तब मामले की जानकारी कुछ और लोगों को मिली। इसके बाद शिक्षक को पदमा बुलाया गया। ग्रामीणों ने शिक्षक के साथ कड़ी पूछताछ की। टीचर को उन लोगों ने घंटों अपने कब्जे में रखा।
वहीं चतरा के सोंकी के उत्क्रमित इंटर स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि इस मामले के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। शिक्षक ने दो दिनों की छुट्टी का ऑनलाइन आवेदन दिया है। चुनाव के कारण छुट्टी उच्च अधिकारी द्वारा मंजूर की जाती है।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसस्कूल टीचरवाट्सऐपचैटिंगJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceSchool TeacherWhatsAppChatting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





