भारत

घर में संदिग्ध हालत में मिले महिला और युवक के शव, पति दूसरे कमरे में तो सास-ससुर घर में ही सो रहे थे

jantaserishta.com
16 March 2025 3:43 PM IST
घर में संदिग्ध हालत में मिले महिला और युवक के शव, पति दूसरे कमरे में तो सास-ससुर घर में ही सो रहे थे
x
पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
चरखी दादरी: हरियाणा में चरखी दादरी के गांव हुई में एक घर में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव घर की छत पर और युवक का शव रसोईघर के पास पड़ा मिला। महिला का पति दूसरे कमरे में और उसके सास-ससुर घर में ही सो रहे थे। सुबह परिजनों के देखने पर मामले का खुलासा हुआ।
मृत महिला दादरी और युवक भिवानी के गांव ओबरा का निवासी है। दोनों का प्रेम प्रसंग था और उसी के चलते मौत होने का शक भी जताया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस हत्या या आत्महत्या समेत अन्य एंगलों से जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मृत महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी है। उसकी शादी दादरी के हुई गांव निवासी संदीप के साथ साल 2016 में हुई थी। दोनों के शव संदीप के ही घर में मिले हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम को महिला शांति देवी (28) का शव छत पर और युवक दीपक (23) का शव रसोईघर के पास पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि दीपक अविवाहित था।
थाना प्रभारी दिलबाग सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को जांच के दौरान खाने की चीजों के अलावा, टैबलेट के खाली पैकेट मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतका का पति संदीप दूसरे कमरे में सो रहा था और उसके कमरे के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जबकि, परिवार के दूसरे सदस्य घर में ही सो रहे थे। मृतका के पति संदीप ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार हैं। सभी घर पर ही थे, लेकिन उन्हें इस बारे में सुबह जानकारी मिली है।
पुलिस जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए बताया कि सुबह डायल 112 पर सूचना मिली थी कि प्रेमी जोड़े के शव घर में पड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस आत्महत्या या हत्या सहित सभी एंगलों से जांच कर रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story