भारत
सेक्स स्कैंडल के आरोपी संत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
28 Oct 2022 11:32 AM IST

x
चित्रदुर्ग (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने बलात्कार के आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में 694 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह अंतरिम चार्जशीट है, जांच आगे बढ़ने पर विस्तृत चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
आरोप पत्र में महिला छात्रावास वार्डन रश्मि और मठ के सचिव परमाहिवैया के खिलाफ भी आरोप हैं।
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें 30 अक्टूबर से पहले अदालत में चार्जशीट दाखिल करनी थी, इसलिए उन्होंने अंतरिम चार्जशीट दाखिल की है।
चार्जशीट के अनुसार अन्य आरोपियों कनिष्ठ पुजारी और गंगाधरैया के संबंध में जांच जारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके खिलाफ सबूतों का अभाव है।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, अत्याचार निवारण अधिनियम, धार्मिक संस्थान दुरुपयोग निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि दो नाबालिग लड़कियों ने 26 अगस्त को लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू और अन्य के खिलाफ यौन शोषण और बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने 1 सितम्बर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी संत की जमानत याचिका कई बार खारिज हो चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





