भारत

फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
26 July 2022 5:19 PM IST
फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) से जुड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट में अब्दुल्ला के साथ-साथ JKCA के तब के अधिकारी अहसान अहमद मिर्जा, मीर मंजूर गजानफर आदि को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में अब्दुल्ला समेत बाकी आरोपियों की 27 अगस्त 2002 को पेशी भी होनी है.

ईडी ने यह चार्जशीट जम्मू कश्मीर की एक कोर्ट के समक्ष पेश की है. इसमें अब्दुल्ला समेत बाकी लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं. बता दें कि यह घोटाला जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) से जुड़ा है.
इस मामले में ईडी पहले भी एक्शन ले चुकी है. तब 21.55 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अटैच किया गया था. इसमें फारूक अब्दुल्ला, अहसान अहमद मिर्जा, मीर मंजूर आदि की संपत्ति शामिल थी.
ईडी ने कहा है कि जांच में पाया गया है कि JKCA बैंक अकाउंट से बिना किसी कारण कैश निकासी हुई. इसके साथ-साथ JKCA का पैसा कई निजी खातों में ट्रांसफर हुआ, जिसमें JKCA के कुछ अधिकारियों के खाते भी शामिल थे.
ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. इसके लिए सीबीआई द्वारा दर्ज FIR को आधार बनाया गया था. सीबीआई ने यह FIR जुलाई 2018 में दर्ज की थी. इसमें आरोप था कि JKCA को गलत ढंग से नुकसान दिखाया गया, वहीं आरोपियों को गलत तरीके से 43.69 करोड़ रुपये का फायदा हुआ.
इस मामले में अबतक ईडी 21.55 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुका है. वहीं अहसान अहमद मिर्जा को सीबीआई ने सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया था. वह कथित घोटाले के वक्त JKCA के कोषाध्यक्ष थे.Live TV

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story