भारत
गंभीर धाराओं में आरोप तय, रेसलर सुशील कुमार को लेकर आई ये खबर
jantaserishta.com
12 Oct 2022 4:50 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: पहलवान सागर धनखड़ हत्या के मामले में रेसलर सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं में आरोप तय किए गए हैं. दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा और आपराधिक साजिश का मुकदमा चलेगा. इसके अलावा कोर्ट ने मामले में फरार 2 आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं.
बता दें कि पिछले साल 4-5 मई की रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ओलंपियन सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था. यहां उन्होंने मारपीट की. इस मारपीट में पहलवान सागर धनखड़ बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. पिटाई करने के बाद अगले दिन से ही सुशील कुमार फरार चल रहा था. 17 दिन बाद 23 मई को सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल सुशील कुमार समेत इस हत्याकांड से जुड़े कई आरोपी पुलिस हिरासत में है और तिहाड़ जेल में बंद हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





