भारत

संभल हिंसा मामले में चार्जशीट दाखिल, एसपी बोले- सांसद बर्क और जफर अली समेत 23 को बनाया आरोपी

jantaserishta.com
19 Jun 2025 3:30 PM IST
संभल हिंसा मामले में चार्जशीट दाखिल, एसपी बोले- सांसद बर्क और जफर अली समेत 23 को बनाया आरोपी
x
संभल: संभल में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा मामले में एसआईटी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और जामा मस्जिद के सदर जफर अली समेत कुल 23 को आरोपी बनाया गया है।
संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "24 नवंबर 2024 को संभल जिले में कोर्ट के आदेश पर सर्वे के दौरान बाधा डालने, हिंसा और आगजनी के संबंध में 12 एफआईआर दर्ज की गई थीं। इनमें से 7 मामले पुलिस और 5 मामले जनता की ओर से दर्ज किए गए थे। इन सभी मामलों में बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।"
उन्होंने कहा, "इनमें सबसे महत्वपूर्ण 335/24 के तहत हिंसा की साजिश के अभियोग में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इसके अलावा, एक अन्य अभियुक्त सुहैल इकबाल की घटनास्थल पर मौजूदगी पाई गई थी, लेकिन उनसे कई घंटों की पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के संकलन के बाद उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। इसी जांच के दौरान उनकी नामजदगी गलत मिली। साथ ही इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।"
एसपी कृष्ण बिश्नोई ने कहा, "पुलिस को जांच के दौरान साक्ष्य मिले कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली और सांसद बर्क की देर रात तक बात हुई थी। उससे पूर्व में 22 नवंबर को उनके द्वारा भीड़ को भी इकट्ठा किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चंदौसी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस की कोशिश होगी कि जल्द ही इसमें ट्रायल कराया जाए। इस हिंसा में अब तक 92 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। साथ ही कई आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।"
ज्ञात हो कि संभल की शाही जामा मस्जिद का दूसरे चरण का सर्वे 24 नवंबर को हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस पर पथराव-फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। भीड़ ने गाड़ियों को फूंक दिया था। इस मामले में कई उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story