भारत

Chardham Yatra का आगाज हुआ, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- चारधाम यात्रा इस बार तोड़ेगी रिकॉर्ड

jantaserishta.com
22 April 2023 12:48 PM IST
Chardham Yatra का आगाज हुआ, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- चारधाम यात्रा इस बार तोड़ेगी रिकॉर्ड
x

फाइल फोटो

देखें VIDEO.
देहरादून (आईएएनएस)| आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार यात्रा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों की सफल व सुरक्षित यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री से चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने यात्रा की व्यवस्थाओं और सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से देव दर्शन की व्यवस्था के लिए सीएम धामी का आभार जताया। आपको बता दें कि, देश ही नहीं विदेश से भी हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम की यात्रा पर आते हैं। विगत वर्षों की कई खामियों को सरकार ने इस बार दूर करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभी तक करीब 16 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएम धामी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि, प्रभु बदरी-केदार की कृपा से इस साल चारधाम यात्रा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
सीएम ने कहा कि वो बाबा बदरी-केदार व मां गंगोत्री- यमुनोत्री से सभी की सफल व सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story