
x
फाइल फोटो
उत्तरकाशी (आईएएनएस)| आज से उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। अक्षय तृतीया पर सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित मां यमुना और मां गंगा को समर्पित धामों यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। इस बार प्रकृति ने दोनों धामों का श्रृंगार बर्फ से किया हुआ है। गंगोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुल रहे हैं। शुक्रवार को मां गंगा की भोग मूर्ति डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हुई थी।
आज अक्षय तृतीय पर दोपहर 12 बजर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद मां यमुना के धाम यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते समय कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त रहेगा। शुक्रवार को मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री को रवाना हुई।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़चारधाम यात्राचारधाम यात्रा 2023UttarakhandUttarakhand NewsChardham YatraChardham Yatra 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





