भारत

चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात 8 बजे के बाद आवाजाही बंद

jantaserishta.com
2 May 2023 1:34 PM IST
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात 8 बजे के बाद आवाजाही बंद
x

फाइल फोटो

उत्तरकाशी (आईएएनएस)| चारधाम यात्रा में लगातार बिगड़ते मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। जिसमें अब गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात आठ बजे के बाद आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। गंगोत्री धाम के भटवाड़ी बैरियर से रात 8:30 बजे के बाद वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं यमुनोत्री धाम के दोबाटा बड़कोट बैरियर से वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गंगोत्री यात्रा रूट पर धराली में रात 10 बजे, झाला में 9.30 बजे, नगुण में 10 बजे से यात्रा वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत रात आठ बजे के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से यात्रियों का किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होगा। वहीं रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्रा वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
वहीं यमुनोत्री रूट पर जानकीचट्टी में रात 9, खरादी में 10 और ब्रहमखाल में 10 बजे से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी ने बताया कि इन दिनों पहाड़ों में लगातार बारिश जारी है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। प्लान को यात्रा रूटों पर लागू कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story